खुशखबरी: यमुनानगर से चरखी दादरी की मिली पहली बस, यात्रियों को होगी सुविधा

Edited By Isha, Updated: 27 May, 2023 12:23 PM

first bus from yamuna nagar to charkhi dadri

यमुनानगर से सीधे चरखी दादरी के लिए पहली हरियाणा रोडवेज की बस मिल गई है, वहीं कैथल रूट पर भी दो और बसों के टाइम मिल गए हैं। इससे दोनों रूटों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, चरखी दादरी डिपो की बस का यमुनानगर बस स्टैंड पर ठहराव मिला है

यमुनानगर: यमुनानगर से सीधे चरखी दादरी के लिए पहली हरियाणा रोडवेज की बस मिल गई है, वहीं कैथल रूट पर भी दो और बसों के टाइम मिल गए हैं। इससे दोनों रूटों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, चरखी दादरी डिपो की बस का यमुनानगर बस स्टैंड पर ठहराव मिला है, जिसका यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए दोपहर 2.40 बजे का समय है। ऐसे ही कैथल डिपो की दो बसों का यमुनानगर बस स्टैंड पर नाइट स्टे शुरू हुआ है, जिनका यमुनानगर से कैथल सुबह 5.10 व 5.20 बजे वापसी का समय है। 

बता दें कि यमुनानगर व अन्य डिपो की रोहतक, हिसार, सिरसा के लिए बसें काफी समय से हैं, पर सीधे चरखी दादरी के लिए कोई बस नहीं थी। इस कारण चरखी दादरी के लिए लोगों को बसें बदल आना-जाना पड़ता था। किंतु अब चरखी दादरी डिपो की यमुनानगर से दोपहर 2.40 बजे वापसी करने लगी है। ऐसे ही कैथल के लिए यमुनानगर डिपो की बसों का दोपहर 3.20 व 4.25 बजे का समय है। इसके अलावा कैथल व अन्य डिपो की बसों के कैथल के लिए सुबह 8.30, 11.00, 11.25, 11.50 दोपहर 3.00, 3.30, शाम 5.05, 5.10 व 5.20 का समय है। अब कैथल डिपो की बसों के दो और टाइम मिले हैं, ये दोनों बसें यमुनानगर बस स्टैंड पर नाइट स्टे कर सुबह 5.10 व 5.20 बजे वापसी करने लगी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!