Edited By Updated: 16 May, 2017 01:12 PM
अोल्ड फरीदाबाद में बने सर्वोदय अस्पताल में रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा-तफरी मच
फरीदाबाद(अनिल राठी):अोल्ड फरीदाबाद में बने सर्वोदय अस्पताल में रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। चार दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया गया।
अस्पताल में दाखिल मरीजों के मुताबिक उन्होंने रात करीब ढाई बजे अस्पताल में धुआं देखा तो फौरन अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया। इसके बाद आग बढ़ने लगी और मरीजों को बाहर लाया गया। कई मरीजों को फिलहाल खुले आसमान के नीचे ही रखा गया है। सभी मरीज और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
फायर अधिकारियों के मुताबिक उन्हें आग की सूचना रात 3 बजे मिली। सूचना मिलने के बाद 4 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन यदि आग का पता चलने में थोड़ी भी देर होती तो यह काफी खतरनाक हो सकती थी।