बराड़ा में प्लास्टिक बोतल फैक्ट्री में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर खाक

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2025 09:17 AM

fire breaks out at plastic bottle factory in barara

साहा के गांव केसरी में स्थित एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर मौक पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जबकि आग बुझाने के प्रयासों में जुटी है।

बराड़ा (अनिल शर्मा) : साहा के गांव केसरी में स्थित एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर मौक पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जबकि आग बुझाने के प्रयासों में जुटी है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गांव केसरी में एक फैक्ट्री है, जिसमें प्लास्टिक के ढक्कन कैप और बोतलें तैयार की जाती हैं। इसी फैक्ट्री के गोदाम में रखी प्लास्टिक बोतलों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि लपटें उठने लगी। यह गनीमत रही कि फैक्ट्री में उस समय कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके लिए अंबाला कैंट से दो गाड़ियां तथा बराड़ा व अंबाला शहर से एक-एक गाड़ी मौके पर भेजी गईं। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग काफी ज्यादा थी, जबकि दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही। आग लगने कारणों का अभी तक पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!