6 जमातियाें ने सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं दी अपनी सूचना, पुलिस ने ढूंढ कर FIR की दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Apr, 2020 04:12 PM

हरियाणा के यमुनानगर जिला के सदर एरिया में अपनी सूचना न देने पर 6 जमातियों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई। ये सभी लापरा गांव के रहने वाले हैं। दरअसल, ये जमाती तब्लीगी जमात वडोदरा गुजरात से 17 मार्च को निजामुद्दीन दिल्ली पहुंचे थे। दो दिन वहां बिताने...

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिला के सदर एरिया में अपनी सूचना न देने पर 6 जमातियों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई। ये सभी लापरा गांव के रहने वाले हैं।

दरअसल, ये जमाती तब्लीगी जमात वडोदरा गुजरात से 17 मार्च को निजामुद्दीन दिल्ली पहुंचे थे। दो दिन वहां बिताने के बाद यमुनानगर वापिस लौट आए, लेकिन इन्हाेंने सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी अपनी सूचना नहीं दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इन्हें ढूंढ कर मामला दर्ज किया। फिलहाल इन सभी को आइसोलेट किया गया। अब इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

बता दें कि हरियाणा में छिपे हुए तब्लीगी जमात के लोगों के बाहर आने का समय समाप्त हो गया है। इसके बाद अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा कि अब कोई छिपा हुआ तब्लीगी सामने आएगा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज ने कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों को बाहर आने का समय दिया गया था। कुछ लोग अपने आप बाहर आए भी हैं लेकिन जो नहीं आए, उन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!