सेल्स मैनेजर ने साथी महिला कर्मचारी के साथ किया रेप

Edited By Updated: 28 Apr, 2017 12:27 PM

female employees to rape

एक महिला कर्मचारी ने अपनी ही कम्पनी में कार्यरत सेल्स मैनेजर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

रेवाड़ी (वधवा):एक महिला कर्मचारी ने अपनी ही कम्पनी में कार्यरत सेल्स मैनेजर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर कई माह तक उसे ब्लैकमेल कर रेप किया गया। उसे जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया। आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराआें में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 32 वर्षीय पीड़ित महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह गुरुग्राम की एक कम्पनी में नौकरी करती थी। इसी कम्पनी में गुरुग्राम के सैक्टर-47 में रहने वाला विक्रम नैन बतौर सेल्स मैनेजर कार्यरत था। पीड़िता का आरोप है कि 1 अक्तूबर 2016 को वह आरोपी विक्रम नैन के साथ कार में बैठकर रेवाड़ी आई थी। 

रेवाड़ी के राजेश पायलेट चौक पर विक्रम ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और गाड़ी में ही उसके साथ रेप करते हुए उसका अश्लील (पोर्न) वीडियो बना लिया। उसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। उसे जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया। पीड़िता के अनुसार विक्रम की पत्नी मेघा नैन ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी दम्पति के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी देने व साजिश रचने की विभिन्न धाराआें में मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही ए.एस.आई. मुनिया देवी ने बताया कि आरोपी विक्रम नैन व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!