Edited By Isha, Updated: 12 Apr, 2022 04:28 PM

पुत्रवधू के दुष्कर्म के आरोपों से आहत होकर एक बुजुर्ग ने मंगलवार को खुद को गोली मार ली। शहर के करनाल रोड पर फाइनेंस का काम करने वाले करीब 70 साल के बुजुर्ग चतर सिंह पुनिया ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने
कैथल(जयपाल): पुत्रवधू के दुष्कर्म के आरोपों से आहत होकर एक बुजुर्ग ने मंगलवार को खुद को गोली मार ली। शहर के करनाल रोड पर फाइनेंस का काम करने वाले करीब 70 साल के बुजुर्ग चतर सिंह पुनिया ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पुत्रवधू द्वारा लगाए गए दुष्कर्म और छेड़छाड़ के झूठे आरोपों को नहीं सह सकता। समाज में बहुत बेइज्जत महसूस कर रहा है।
चतर सिंह मंगलवार सुबह शहर के खुराना रोड स्थित इंप्लाइज कालोनी में अपने निवास पर था। घर के सामने कार खड़ी करने वाले प्लाट में आया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर गली से गुजर रहा एक व्यक्ति चिल्लाया। इतने में सामने घर से चतर सिंह का बेटा योगेश और पत्नी खजानी भी प्लाट में पहुंचे। वहां देखा तो कार के पास ही शैड के नीचे चतर सिंह लहूलुहान पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।