Fatehabad Firing News: फतेहाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर फायरिंग, एक महिला समेत 2 घायल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Jun, 2025 08:17 PM

fatehabad crime news firing inside house due to love affair 2 people injured

फतेहाबाद जिले के गांव भिरडाना में प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया। एक महिला और उसका दोहता घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : जिले के गांव भिरडाना में प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया। एक महिला और उसका दोहता घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गांव भिरडाना में कुछ दिन पहले एक विवाहिता अपने पति के मामा के लड़के के साथ गांव से चली गई। इसी बात से गुस्साए विवाहिता मौसी के लड़के भाई गुरमीत ने अपने 2 साथियों को साथ लेकर युवक के घर पर हमला कर दिया। घर पर फायरिंग की गई, जिसके युवक की मां कलावती और उसके दोहता घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। घटना के 35 मिनट बाद फतेहाबाद पुलिस के द्वारा तीनों आरोपी युवकों को काबू कर लिया गया। 

फतेहाबाद के डीएसपी जगदीश कजला ने बताया कि आरोपी साहिल, रमन और गुरमीत मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही जिलेभर की पुलिस टीमें अलर्ट हो गईं और आरोपियों का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर तीनों युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी भागते समय अपने हथियार रास्ते में फेंक गए, जिन्हें पुलिस ने अभी बरामद किया जाना है। 

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल निवासी मुआना, थाना सफीदों, जिला जींद, गुरमीत निवासी रैहड़ा, जिला कैथल, रमन निवासी सुभाष नगर, जिला कैथल के तौर पर हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!