9 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, 6 वर्षों तक बिना मान्यता से चलता रहा स्कूल
Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Sep, 2017 05:53 PM
भले की गुरुग्राम के रेयान स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की मौत के बाद सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): भले की गुरुग्राम के रेयान स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की मौत के बाद सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों पर नियमों को पूरा करने की लाठी चलाई जा रही हो लेकिन फतेहाबाद में एक स्कूल कई वर्षों से बिना मान्यता के चल रहा था। फतेहाबाद में बिना मान्यता से कई वर्षों तक स्कूल चलाकर अभिभावकों के साथ ठगी की जा रही थी। जब अभिवावकों ने एसएलसी की मांग की तो मामले का खुलासा हुआ। स्कूल संचालकों द्वारा किया जा रहा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ फतेहाबाद में अपैक्स स्कूल के संचालकों पर बिना मान्यता के स्कूल को चलाने और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद बच्चों के अभिभावकों की ओर से मामले की शिकायत शिक्षा विभाग से की गई, लेकिन कई महीनों तक विभाग की ओर से मामले को दबाकर रखा गया। अब जब अभिभावकों की ओर से लगातार मामले की पैरवी की जा रही है तो शिक्षा विभाग की ओर से जांच को आगे बढ़ाया गया है। डीसी की अध्यक्षता में होगी जांच जांच के दौरान जब शिक्षा विभाग ने अपैक्स स्कूल संचालकों ने स्कूल की मान्यता संबधी दस्तावेज मांगें तो स्कूल संचालकों ने दस्तावेज देने से मना कर दिया। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने और जांच में सहयोग नहीं करने की बात कही गई है। निदेशालय ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए पूरे मामले की जांच डीसी की अध्यक्षता में करवाने के आदेश शिक्षा विभाग को दिए हैं। आरटीआई लगाकर इकट्ठा किए दस्तावेज फतेहाबाद के रहने वाले एडवोकेट राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि 2010 से लेकर 2016 तक उसके बच्चे अपैक्स स्कूल में ही पढ़े। जब उसकी अोर से स्कूल से मान्यता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आईसीआईसी पेटर्न की मान्यता भरोसा दिया। वर्ष 2016 में जब स्कूल से बच्चों के सार्टिफिकेट मांगें गए तो वह अपैक्स पब्लिक स्कूल के थे। जिसके बाद राजेश कुमार की ओर से स्कूल पर आरटीआई लगाकर दस्तावेज एकत्र किए गए तो सामने आया कि स्कूल की मान्यता के नाम पर स्कूल मैनेजमेंट अपैक्स कांवेट स्कूल का संचालन भी कर रही है। जिसके बाद स्कूल ने राजेश के बच्चों को एसएलसी देने से मना कर दिया लेकिन बीईओ के हस्तक्षेप के बाद बच्चों को इंग्जाम दिलवा दिए गए। 2010 से 2016 तक स्कूल के पास नहीं थी मान्यता शिकायकर्ता राजेश कुमार ने बताया कि अपैक्स कांवेट स्कूल के पास वर्ष 2010 से लेकर 2016 तक कोई मान्यता नहीं थी। अब अप्रैल 2017 में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत करके स्कूल को हरियाणा बोर्ड की मान्यता दिलवाई है जब कि नियम के अनुसार किसी भी पैडिंग जांच के दौरान स्कूल को मान्यता नहीं दी जा सकती। वहीं स्कूल के पास फायर की एनओसी भी नहीं है ऐसे में उसे कैसे मान्यता दी जा सकती है। राजेश कुमार का कहना है कि इस स्कूल की प्रिंसिपल मंजू मेहता चाईल्ड वेल्फेयर कमेटी की चैयरपर्सन है, ऐसे में अभिभावक सुनवाई के लिए कहां जाए। राजेश ने मामले मे स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। राजेश का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से उस पर लगातार दवाब भी बनाया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई के मुताबिक बार-बार रिमाइंडर नोटिस देने पर भी स्कूल की ओर से जांच में सहयोग नहीं किया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी निदेशालय को दी गई। निदेशालय की ओर से अब इस मामले में डीसी की अध्यक्षता मे जांच कमेटी बनाकर स्कूल पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। जांच में इतना समय लगने का सवाल जब अधिकारियों से किया गया तो उनका कहना था कि उनकी पोस्टिंग अभी कुछ दिन पहले ही हुई है। इस मामले में कई बार स्कूल प्रबंधकों से संपर्क करने के बाद स्कूल कमेटी के डायरेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल पर लगे सभी आरोप गलत है। स्कूल की ओर से जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
बिना देखे खोला कार का दरवाजा, पीछे से आ रहे दो भाइयों की चली गई जान...मां-मामा भी गंभीर घायल
नहर के तेज बहाव ने छीन ली 6 बच्चों के पिता की जिंदगी, गम में डूबा परिवार
CM नायब सिंह सैनी ने निभाया वायदा, अब हरियाणा के स्कूली बच्चे पढ़ेंगे सिख गुरुओं का इतिहास
टोहाना में 4 बच्चों की मां ने दी जान, बेटा बोला- मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया
हरियाणा के हजारों अनुबंधित लेक्चरर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 महीने में होंगे पक्के...
जननायक एक्सप्रेस से 7 बच्चे रेस्क्यू, पंजाब में बाल श्रम के लिए ले जाने की थी तैयारी...61 बच्चों के...
Heatwave in Haryana: फिर बढ़ेगी हरियाणा में गर्मी, आज इन 7 जिलों में चलेगी लू...इस दिन चलेगा...
हरियाणा में बिना मंजूरी नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम...धरना-प्रदर्शन से पहले अनुमति जरूरी, राव...
जरूरी खबर ; हरियाणा में जमीन की अदला-बदली पर सख्ती, अब सरकार की मंजूरी के बिना नहीं होगा काम...
यमुनानगर में वर्षों के संघर्ष के बाद पंचायत को मिली बड़ी जीत, करोड़ों की 8 एकड़ जमीन कब्जामुक्त
USD $
22/06/2026 04:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मशीनरी संबंधी व्यवसाय में कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। पुराने रुके काम गति पकड़ेगे। कारोबार में
मिथुन राशि वालों आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां लेकर आया है। मांगलिक कार्य होने के योग
कर्क राशि वालों आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। फौरन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। रिश्तो में मजबूती
कन्या राशि वालों अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें तो फायदे में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।
तुला राशि वालों आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन आज अपने काम करने के तरीकों में
वृश्चिक राशि वालों आज आपको कारोबार में लाभ हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
धनु राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग हैं। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में
मकर राशि वालों आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से
कुंभ राशि वालों आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग पूरी मेहनत व लगन
मीन राशि वालों आज पारिवारिक बिजनेस को लेकर नए समझौते करने पड़ सकते हैं। आज आपके किए काम पूरे फल
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes