फैशन डिजाइनिंग के लिए पंचकूला में हुई NIFT की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्स कर पाएंगे छात्र

Edited By Vivek Rai, Updated: 12 Jul, 2022 04:34 PM

fashion designing institute started in panchkula for international level courses

इस संस्थान में फैशन डिजाइन/टेक्सटाइल डिजाइन, अपैरल प्रोडक्शन के क्षेत्रों में चार वर्षीय डिग्री कोर्स और फैशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन और फैशन मैनेजमेंट में दो वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स होंगे। इसके अलावा, एक साल और छ: महीने की अवधि के सर्टिफिकेट...

पंचकूला(धरणी/उमंग): केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का उद्घाटन किया। इस असवर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना से ना केवल पंचकूला, बल्कि हरियाणा के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। देश का यह 17वां कैम्पस होगा और इसका विकास विश्व स्तर के NIFT कैंपस के रूप में किया जाएगा। इस संस्थान की आधारशिला 29 दिसम्बर, 2016 को तत्कालीन केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा रखी गई थी। इस संस्थान की स्थापना केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय और निफ्ट, दिल्ली के सहयोग से की गई है। 10.45 एकड़ भूमि पर स्थापित यह परियोजना 133.16 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई है।


20 प्रतिशत सीटें हरियाणा के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में दूसरे चरण में जो भी काम होंगे, उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री सहमत हो तो 50:50 रेशो के आधार पर इसे पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण में हॉस्टल, थियेटर और ऑडिटोरियम बनाने की योजना है। मनोहर लाल ने कहा कि निफ्ट की नीति के अनुसार, इस संस्थान में 20 प्रतिशत सीटें हरियाणा के निवासियों के लिए आरक्षित होंगी। इस संस्थान में फैशन डिजाइन/टेक्सटाइल डिजाइन, अपैरल प्रोडक्शन के क्षेत्रों में चार वर्षीय डिग्री कोर्स और फैशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन और फैशन मैनेजमेंट में दो वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स होंगे। इसके अलावा, एक साल और छ: महीने की अवधि के सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी होंगे। हालांकि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, पंचकूला में निफ्ट के अस्थायी परिसर में लघु अवधि के पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2019-20 से शुरू कर दिए गए थे। वर्तमान में कुल 259 छात्रों के साथ तीन यूजी और दो पीजी पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके अलावा, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एक और यू.जी. कोर्स शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना होने के बाद फैशन डिजाइन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर प्रतिष्ठित NIFT की स्थापना होने से प्रदेश में टैक्सटाइल, हैंडलूम और कॉटन इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। NIFT से निकले विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की कोई समस्या नहीं है। ऐसे प्रोफेशनल्स की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में बड़ी मांग है। 


आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू हुआ NIFT संस्थान

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत' का नारा दिया है। उनका ये विजन को कौशल के जरिए ही साकार हो सकता है। इसलिए हमने स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है। स्कूलों में NSQF,कॉलेजों में 'पहल योजना', विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन सेंटर और तकनीकी संस्थानों में उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए उद्योगों के साथ एम.ओ.यू. जैसे कारगर कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे युवाओं को ऐसी शिक्षा मिले, जो उन्हें रोजगार सक्षम बनाए, चरित्रवान बनाए और उनमें नैतिक गुणों का समावेश करे। 

संस्थान के दूसरे चरण का काम भी जल्द होगा पूरा

PunjabKesari

इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि NIFT का यह कैंपस लैंडमार्क कैंपस के रूप में उभरेगा। यहां से निकलने वाले प्रोफेशनल फैशन की दुनिया में अपना उल्लेखनीय योगदान देंगे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार से प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को प्राथमिकता दी, उससे महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि NIFT के माध्यम से भी बेटियां आगे बढ़ेंगी। उन्होंने भरोसा दिया कि संस्थान में दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!