जापान के किसानों ने किया गुरुकुल के कृषि फार्म का अवलोकन

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 24 Nov, 2018 12:30 PM

farmers of japan did an overview of gurukul s farm farm

गुरुकुल के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म पर हिमाचल प्रदेश के कृषि अधिकारियों का दल पहुंचा। इसमें हिमाचल प्रदेश व जापान के किसान शामिल थे। गुरुकुल के सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि प्रतिनिधि....

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): गुरुकुल के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म पर हिमाचल प्रदेश के कृषि अधिकारियों का दल पहुंचा। इसमें हिमाचल प्रदेश व जापान के किसान शामिल थे। गुरुकुल के सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में जापान से योको नगाता सहित कृषि विशेषज्ञ ललित डोगरा, राजेश ठाकुर, डा.रजनीश शर्मा, नीरज कुमार, मनीषा, ज्योति, किसान सोहन लाल, रमेश, प्रदीप, मेहर चन्द, कमल व आशीष ने गुरुकुल के कृषि फार्म पर सब्जियों की फसलों में रुचि दिखाई। 

गन्ना तथा हाल ही में लगाए गए क्रशर पर गुड़, शक्कर, राब व देसी खांड निर्माण की प्रक्रिया को जाना व समझा। सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने सभी सदस्यों को गुरुकुल के जीवामृत व घनजीवामृत निर्माण केंद्र, गौशाला, अश्वशाला सहित प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण करवाया। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने बताया कि जायका टैक्निकल कार्पोरेशन प्रोजैक्ट के तहत ये प्रतिनिधिमंडल गुरुकुल के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म देखने आया। सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने सभी को आचार्य देवव्रत की जीरो बजट प्राकृतिक कृषि पर आधारित पुस्तक भेंट की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!