प्रदेश में जन्म लेने वाला प्रत्येक बच्चा एक लाख रुपए का कर्जदार है - बलराज कुंडू

Edited By Vivek Rai, Updated: 08 Mar, 2022 07:54 PM

every child born in the state is indebted to one lakh rupees kundu

जनसेवक मंच के संयोजक एवं महम से आजाद विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से तमाम वर्गों को मायूसी हाथ लगी है। कुंडू ने कहा महंगाई की मार झेल रहे लोग पहले ही तंग हैं। बाजारों में कामकाज ठप है। मध्यम वर्ग की कमर...

चंडीगढ़(धरणी) : जनसेवक मंच के संयोजक एवं महम से आजाद विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से तमाम वर्गों को मायूसी हाथ लगी है। कुंडू ने कहा महंगाई की मार झेल रहे लोग पहले ही तंग हैं। बाजारों में कामकाज ठप है। मध्यम वर्ग की कमर पूरी तरह से टूट गई है।

सरकार ने इनके जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़कने का काम किया है। साथ ही कुंडू ने कहा कि आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि खुशहाल, समृद्ध और विकसित हरियाणा अब लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। हरियाणा में जन्म लेने वाला प्रत्येक बच्चा एक लाख रुपए का कर्जदार है। हरियाणा लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। आलम यह है कि पिछले 7 वर्षों में हरियाणा पर कर्जा एक लाख करोड़ से बढ़कर 2 लाख 43 हजार करोड़ को पार कर गया है।

कुंडू ने कहा की मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा का बजट पेश किया।  कुल 1 लाख 77 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया जबकि हरियाणा पर इस समय 243780 करोड रुपए का कर्जा है। यह सरकारी आंकड़े हैं। यह आंकड़े निश्चित रूप से चिंतनीय है और रुलाने वाले हैं।

कुंडू ने कहा की हरियाणा में  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मनोहर लाल खट्टर सरकार आने से पूर्व 31 मार्च 2014 तक प्रदेश पर 60,293 करोड़ रुपये का कर्ज था। कुंडू  ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2015-16 में प्रदेश पर एक लाख एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज था।  2016-17 में यह कर्ज 124000 करोड़ को पार कर गया।  इसी प्रकार से 2017-18 में 139726 करोड रुपए का कर्ज हरियाणा  पर था तो। 

2018 -19  में 156807 करोड रुपए का कर्ज हो गया।  2019-20 में कर्जा 185463 करोड, जबकि 2020-21 में 205430 करोड रुपए का हो गया।  2021-22 में प्रदेश पर 223768 करोड़ पर का कर्ज था और इस वित्त वर्ष में कर्ज बढ़कर 243780 तक पहुंच गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश पर एक लाख 42 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ा है और यह बेहद चिंतनीय है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!