ऐलनाबाद पुलिस ने किया सराहनीय काम, बिछड़ी हुई नाबालिग लड़की को परिजनों से मिलाया
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 17 Mar, 2023 03:27 PM

राजस्थान के अनूपगढ़ की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सूझबूझ के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बरामद करके परिजनों से मिला दिया।
ऐलनाबाद(सुरेंद्र सरदाना): राजस्थान के अनूपगढ़ की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सूझबूझ के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बरामद करके परिजनों से मिला दिया। वह अपने परिजनों से दो दिन पहले बिछड़ गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।
बस स्टैण्ड से पुलिस ने लड़की को कब्जे में लिया
वहीं ऐलनाबाद पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के अनूपगढ़ से एक नाबालिग लड़की 15 मार्च को ऐलनाबाद बस स्टैंड पर काफी देर से बैठी थी। जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को कब्जे में ले लिया, इस दौरान उसका बैग चेक किया गया तो पता चला कि वह राजस्थान की रहने वाली है।
ऐलनाबाद पुलिस ने अनूपगढ़ थाने में किया कॉन्टैक्ट
वहीं हेड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि लड़की की उम्र लगभग 13 साल थी। नाबालिग लड़की होने की वजह से पुलिस ने सबसे पहले लड़की के स्कूल अध्यापक से कॉन्टैक्ट किया और यह पुख्ता किया कि यह लड़की अनूपगढ़ की है या नहीं। उसके बाद अनूपगढ़ थाना के थाना प्रभारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह लड़की सुबह से गायब है और इसकी सूचना हमारे पास आई है।
ऐलनाबाद थाना प्रभारी के दिशा-निर्देश में हेड कांस्टेबल शिवकुमार व महिला हेड कांस्टेबल प्रीति के साथ इस लड़की को अनूपगढ़ के लिए रवाना किया। वहां पहुंचने के बाद ऐलनाबाद पुलिस के कर्मचारियों ने लड़की को अनूपगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पर पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़की के परिजनों ने खुश होते हुए ऐलनाबाद पुलिस का धन्यवाद किया। इस नेक काम के लिए हर तरफ पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

खत्म हुआ इंतजार! हरियाणा को मिलेंगे 2500 नए पटवारी, लाल डोरा के कामों में आएगी रफ्तार

Haryana: अब घर का नक्शा पास कराना हुआ चुटकियों का काम; कार्यालयों के चक्करों से मिली मुक्ति...

सिरसा में TGT टीचर ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गिरफ्तार... आरोपी का था घर पर आना-जाना

सिगरेट लेने गए थे नाबालिग, नशे में धुत युवक से बहस के बाद कर दी हत्या

कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप की टक्कर से नाबालिग की मौत; हिमाचल दर्शन करने जा रहा था परिवार

अंबाला में दुकान के बाहर लावारिस हालत में पड़ी मिली अटैची, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Kurukshetra में तालाब में मिला नवजात का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

देह व्यापार की सूचना पर होटल में पुलिस की रेड, मौके पर मचा हड़कंप; मिले 14 युवक-युवतियां

Jhajjar में सनसनी: शहीदी पार्क के पास मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

22 घंटे बाद किसान का अंतिम संस्कार, DSP के आश्वासन पर माने परिजन... वीजा एजेंट की गिरफ्तारी की मांग...