गलत ऑपरेशन कर बुजुर्ग महिला की काटी आंत, आयुष्मान कार्ड पर करवाया था इलाज...जिंदा लाश बनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jan, 2025 09:26 PM

elderly woman s intestine cut out by wrong operation treatment ayushman

डॉक्टरों से पथरी का ऑपरेशन कराने आई महिला की आंत की नसें भी काटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला का तबीयत बिगड़ी तो दिल्ली रेफर कर दिया। बुजुर्ग महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह इलाज आयुष्मान कार्ड...

पलवल : पलवल में डॉक्टरों से पथरी का ऑपरेशन कराने आई महिला की आंत की नसें भी काटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला का तबीयत बिगड़ी तो दिल्ली रेफर कर दिया। बुजुर्ग महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह इलाज आयुष्मान कार्ड पर कराया जा रहा था।

सरकारी अस्पताल की अस्पताल की जांच में भी यह गलत ऑपरेशन बताया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग महिला के पति ने कहा कि उनकी पत्नी अब जिंदा लाश की तरह हो गई है। मेरी 6 बेटियां हैं। 

PunjabKesari

सामान्य दर्द समझ रहे थे परिजन

जानकारी के अनुसार नूंह जिले के आकेड़ा गांव के रहने वाले आशाराम ने बताया कि उनकी पत्नी किशन प्यारी की उम्र वर्ष है। उसे पेट में दर्द होने पर पहले तो सामान्य दर्द समझा और डॉक्टर से दवाई लेते रहे। जब उनकी पत्नी को आराम नहीं मिला तो 8 मई को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के बाद पित्त की थैली में पथरी बताई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन द्वारा पथरी निकालने का बात कही।

आयुष्मान कार्ड से करवाया था इलाज

आशाराम ने बताया कि उन्होनें पलवल के तुला अस्पताल में 14 मई को पित्त की पथरी का ऑपरेशन करवाया। यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री आयुष्मान स्कीम के कार्ड पर करवाया गया था। इस ऑपरेशन के बाद उनकी की तबीयत फिर से बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ते देख इस अस्पताल के डॉक्टरों ने अचानक महिला को दिल्ली रेफर करने के लिए बोल दिया। 

डॉक्टरों ने बताया गलत ऑपरेशन किया

दिल्ली में भी महिला को किसी ने भर्ती नहीं किया। ज्यादा टाइम होने से महिला की हालत और बिगड़ती चली गई। 17 मई को ज्यादा हालत बिगड़ने पर वह उसे वापस तुला अस्पताल ले आए। यहां इलाज के बावजूद महिला को आराम नहीं आया। किसी तरह से महिला को दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया। जब वहां के डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि जब डॉक्टरों ने महिला के पित्त की पथरी का ऑपरेशन किया तो पित्त की थैली के साथ आंतों की नसें भी काटने की बात कही। 

जिंदा लाश बनी महिला

आशाराम ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत इतनी खराब है कि वह चल भी नहीं सकतीं। वह जिंदा लाश बन कर रह गई हैं। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल पलवल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिला नागरिक अस्पताल की जांच रिपोर्ट में भी तुला अस्पताल के डॉक्टरों को दोषी पाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!