Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2025 12:26 PM

अंबाला कैंट के नेता जी सुभाष पार्क के तालाब में रविवार सुबह 5 बजे बुजुर्ग महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय कमलेश बसरा के रूप में हुई है। मृतका
अंबाला: अंबाला कैंट के नेता जी सुभाष पार्क के तालाब में रविवार सुबह 5 बजे बुजुर्ग महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय कमलेश बसरा के रूप में हुई है। मृतका डाकखाने से रिटायर्ड थी व मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
पहले भी महिला सुसाइड करने का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। कैंट के नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक के पति वेद प्रकाश ने बताया कि कमलेश रोजाना सैर करने के लिए जाती थी। सुबह 4 बजकर 30 मिनट वह शौचालय में गया था तो वह घर से निकल गई थी। बाद में वह ढूंढते हुए सुभाष पार्क पहुंचा था। पार्क में शोर मचा हुआ था कि कोई महिला तालाब में कूद गई। मृतका का एक बेटा है और वह डाक विभाग से 2014 में रिटायर्ड हुई थी।