जेसीबी चालक की लापरवाही से बुजुर्ग का पैर कटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 May, 2026 09:08 PM

elderly man leg amputated due to jcb driver s negligence

सेक्टर-12 स्थित सब्जी मंडी के पास जेसीबी चालक की लापरवाही से एक बुजुर्ग का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-12 स्थित सब्जी मंडी के पास जेसीबी चालक की लापरवाही से एक बुजुर्ग का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


थाना सेक्टर-14 में दी शिकायत में शिव विहार कॉलोनी निवासी महावीर सिंह ने बताया कि वह वह कबूतरों को दाना डालकर बिजली के खंभे के पास बैठकर बिरयानी खा रहे थे। तभी तेज रफ्तार जेसीबी चालक की लापरवाही से जेसीबी का पंजा उनके बाएं पैर पर लग गया। पैर घुटने के नीचे से अलग हो गया। महावीर ने होश में रहते हुए जेसीबी का नंबर नोट कर लिया। चालक मौके से फरार हो गया। पहले सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, फिर सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया। बाद में विवेकानंद आरोग्य केंद्र सेक्टर-12 में भर्ती हुए। 25 मई को भाई प्रभु दयाल ने थाना सेक्टर-14 में लिखित शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अजय कुमार तलाश कर रहे हैं। महावीर ने जेसीबी बंद करने, सख्त कार्रवाई और पुनर्वास की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!