70 साल का बुजुर्ग...ठीक से चल भी चल भी नहीं पाता, अब इस जुर्म में पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2026 04:58 PM

elderly man arrested with hashish in yamunanagar

यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल ने 70 साल के अब्दुल मन्नान अंसारी को 5 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अब्दुल इस चरस को नेपाल बॉर्डर से लेकर चला था और यह चरस पंजाब लेकर जा रहा था।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल ने 70 साल के अब्दुल मन्नान अंसारी को 5 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अब्दुल इस चरस को नेपाल बॉर्डर से लेकर चला था और यह चरस पंजाब लेकर जा रहा था। आरोपी इतना शातिर है कि यह कई ट्रेनों को बदल-बदल कर पंजाब की तरफ जा रहा था। इस बीच जैसे ही वह हरियाणा के यमुनानगर में पहुंचा तभी यह ट्रेन से उतर गया और खाना खाने के लिए बाहर आ गया। खाना खाने के बाद जैसे ही आरोपी स्टेशन की तरफ निकला, तभी गुप्तचर ने पुलिस को अब्दुल मनन की सूचना दी कि इसके पास कुछ नशीला पदार्थ हो सकता है।

एंटी नारकोटिक्स सेल ने मौके पर पहुंचकर जब अब्दुल से पूछताछ की तो पता चला कि वह 5 किलो चरस लेकर पंजाब जा रहा था, तभी पुलिस ने मौके पर मजिस्ट्रेट को बुलाकर और इस चरस अपने कब्जे में लिया और अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें कि 70 साल का अब्दुल अच्छे ढंग से चल भी नहीं पाता और यह पिछले लंबे समय से नशा सप्लाई कर रहा है। शुरुआती पूछताछ में अब्दुल ने माना कि इससे पहले कानपुर पुलिस ने उसे 9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था और अब वह जमानत पर है। फिलहाल अब्दुल को आज कोर्ट में पेश कर इसका पुलिस रिमांड लेने की बात कही जा रही है, जिसमें पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि अब्दुल कहां-कहां नशा सप्लाई कर रहा था। फिलहाल पकड़ा चरस 20 लाख रुपए का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!