अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा और पंजाब में 122 करोड़ की 145 संपत्तियां की अटैच

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2024 05:55 PM

ed takes big action in illegal mining case

ईडी ने हरियाणा में अवैध खनन से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राजनीतिक लोगों पर कार्रवाई की है। मामलों की जांच के बाद हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में 122 करोड़ रुपये की 145 संपत्तियों को अटैच किया है। इसमें

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी):  हरियाणा के ईडी ने हरियाणा में अवैध खनन से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राजनीतिक लोगों पर कार्रवाई की है। मामलों की जांच के बाद हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में 122 करोड़ रुपये की 145 संपत्तियों को अटैच किया है। इसमेंगुरुग्राम में 100 एकड़ से अधिक की कृषि भूमि भी शामिल है। ईडी ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने एक्स पर दी है। यह कार्रवाई हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली में की गई है।

सुरेंद्र पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन कारोबार

इस केस में कांग्रेस के सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, इनेलो नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के अलावा पीएस बिल्डटेक के मालिक इंद्रपाल सिंह, करनाल के कांग्रेस नेता मनोज वधवा, कुलविंदर सिंह, अंगद सिंह मक्कड़, भूपिंदर सिंह और उनके सहयोगी को ईडी ने आरोपी बनाया है। कांग्रेस के सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन कारोबार है। 4 जनवरी को ईडी की टीम ने उनके सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित आवास पर छापेमारी की थी। 20 जुलाई को विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने गिरफ्तार किया था। अभी वह अंबाला की जेल में ही बंद हैं। इससे पहले यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की थी।

 

122 करोड़ रुपये की 145 संपत्तियों को अटैच किया

बता दें कि ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत मामले में तलाशी अभियान चलाया था। इस मामले में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, कुलविंदर सिंह और मौजूदा विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार भी किया था। ईडी की जांच के दौरान इन कंपनियों, विधायक, पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों के नाम पर 145 अचल संपत्तियां मिलीं, जिनकी कीमत लगभग 122 करोड़ रुपये पता चली है, जिसे जब्त कर लिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!