दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल का दूसरा रूप, आने वाले समय उन्हें किया जाएगा याद : रणधीर सिंह

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2022 01:08 PM

dushyant chautala is another form of chaudhary devi lal

जेजेपी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने कहा कि आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने प्राइवेट सेक्टर में हरियाणा के युवाओं को 75 फ़ीसदी रोजगार देने का कानून बनवाया। प्रकार से बुढ़ापा पेंशन के लिए आज देवीलाल को याद किया जाता है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): जेजेपी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने कहा कि आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने प्राइवेट सेक्टर में हरियाणा के युवाओं को 75 फ़ीसदी रोजगार देने का कानून बनवाया। प्रकार से बुढ़ापा पेंशन के लिए आज देवीलाल को याद किया जाता है। आने वाले समय में प्राइवेट सेक्टर में 75 फ़ीसदी के नियम के कारण दुष्यंत चौटाला को याद किया जाएगा। चौधरी देवीलाल का दूसरा रूप दुष्यंत चौटाला है। जिन्होंने मात्र 2 सालों में पेंशन को 2500 तक पहुंचा दिया जोकि 2018 तक मात्र 100 से 2000 तक पहुंची थी।

चौधरी देवी लाल की नीतियों पर अग्रसर जननायक जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ अजय चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर 13 मार्च से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान पार्टी 13 अप्रैल तक चलाएगी और साढे़ चार लाख लोगों को पार्टी में शामिल करके सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य पार्टी रखा है। इस बारे जानकारी देते हुए जननायक जनता पार्टी के कार्यालय प्रभारी चौधरी रणधीर सिंह ने बताया कि वह हर साल डॉ अजय चौटाला का जन्मदिन सोशल एक्टिविटी, ब्लड डोनेशन कैंप और गरीबों के उत्थान के संबंधित कार्य करके प्रदेश भर में पार्टी मनाती है। इस बार फरीदाबाद सेक्टर 12 में एक जिला स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया है। इसके साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में सोशल एक्टिविटी प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की नीतियों पर लगातार आगे बढ़ रही है।

रणधीर सिंह ने कहा कि चौधरी देवीलाल जनता से जुड़े हुए नेता थे। जिन्होंने कहा था लोकराज लोक लाज से चलता है। यानि जनता जिसके साथ होगी वही राज पर विराजमान होगा। उन्होंने हर जाति- धर्म- गरीब- अमीर- दलित- पिछड़ा के लिए काम किया। इसी कारण जनता ने उनके नेतृत्व में उनकी पार्टी को 90 में से 85 विधायकों की प्रचंड सरकार दी। चौधरी देवीलाल ने प्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों के लिए बस पास सुविधा, सिनेमा हॉल में टिकट पर 50 फ़ीसदी की छूट, लड़कियों को शिक्षित बनाने के लिए लड़कियों के स्कूल निर्माण पर मालिक से डबल राशि देने, गांव में ठेके पर बिकने वाली प्रति बोतल एक रूपया गांव के विकास पर खर्च करने की योजना, दलित जच्चा बच्चा को पैसा देने की योजना, घुमंतू जातियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए 1 रुपया रोजाना देने की प्रोत्साहन योजना, हर गांव में हरिजन बैकवर्ड- चौपाल, 1987 में किसानों का सहकारी बैंकों का कर्ज माफ, बुढ़ापा पेंशन, ओलावृष्टि- प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान पर मुआवजा इत्यादि प्रदेश के लोगों के लिए सैकड़ों क्रांतिकारी बदलाव किए, लाभप्रद योजनाएं बनाई। देश में सबसे अधिक बेहतरीन योजनाएं उनके समय में हरियाणा में बनी।

विपक्ष द्वारा लग रहे आरोपों पर रणधीर सिंह ने कहा कि सारी चीजों की जांच हो चुकी है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो चुकी है। जब से सृष्टि बनी तब से यह चीजें चलती आ रही है। कमेटी गठित की। आयोग गठित किए गए। सभी की रिपोर्ट आ चुकी है। कार्यवाही हो चुकी हैं। लेकिन यह लोग केवल मीडिया में बने रहने के लिए इस प्रकार की बातें करते हैं। पूरी कार्यवाही में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!