Panchkula में 'शेरू' नाम के कुत्ते की बेरहमी से हत्या, स्थानीय लोगों ने उठाई इंसाफ की मांग

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Jun, 2025 07:53 PM

dog was brutally killed in panchkula news

पंचकूला में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला और बेजुबानों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, पंचकूला के सेक्टर 20 के अनाज मंडी में "शेरू" नाम के एक कुत्ते को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा पैर बांधकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस...

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला और बेजुबानों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, पंचकूला के सेक्टर 20 के अनाज मंडी में "शेरू" नाम के एक श्वान को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा पैर बांधकर, जहर देकर या गला घोटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस क्रूरता की हद पार करने वाली घटना के बाद स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। स्थानीय लोगों ने "शेरू" के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार वारदात का तब पता चला, जब पंचकूला के सेक्टर 20 की सनसिटी सोसाइटी निवासी प्रीति पाहवा जोकि रोज बेजुबानों को खाना खिलाने के लिए सुबह-सुबह पंचकूला के कई सेक्टरों में जाती हैं। समाजसेवी प्रीति पाहवा जब आज रोज की तरह पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित अनाज मंडी में श्वानों को खाना देने पहुंची तो उन्होंने "शेरू" को बेसुध हालत में बोरी से ढका हुआ देखा, जिसके चारों पैर बंधे हुए थे।

प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि जब उसने करीब जाकर देखा तो पता लगा कि "शेरू" के चारों पैर बांधने के बाद या तो जहर देकर या फिर गला घोटकर निर्ममता से मारा गया है। प्रीति ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर पंचकूला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस की पीसीआर वैन भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। श्वान "शेरू" के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रीति पाहवा की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने पुलिस से आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी मांग की, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

वहीं, प्रीति ने बताया कि इससे पहले इसी अनाज मंडी में 3 और श्वानों को सल्फास देकर उनकी हत्या करने के मामले सामने आए थे, जिसकी पुष्टि पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित एनिमल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुत्ते के मरने की वजह का पता चल पाएगा। बता दें यह इस महीने का चौथा ऐसा मामला है।

एसएचओ सोमवीर ढाका ने कहा कि सेक्टर 20 में एक कुत्ते के मरने की सूचना मिली थी। इस मामले को लेकर समाजसेवी प्रीति पाहवा ने शिकायत दी है। उसको लेकर जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ताकि मौत के कारण का पता चल सके। आगे की कार्रवाई की जा सके

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!