गन्नौर के बलि कुतुबपुर गांव पहुंचे देवेंद्र कादियान, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Sep, 2024 11:00 AM

devendra kadian reached bali qutubpur village of ganaur

भाजपा की अभी 23 प्रत्याशियों की लिस्ट बाकी है, जिसको लेकर बची हुई सीट पर सस्पेंस बना हुआ है। इस पहली सूची के बाद भाजपा में इस्तीफे की बहार लग गई है तो कही बीजेपी के नेता विरोध कर रहे हैं। वहीं गन्नौर का नाम अभी बाकी है। दूसरी सूची के आने से पहले ही...

गन्नौर (कपिल शर्मा) : भाजपा की अभी 23 प्रत्याशियों की लिस्ट बाकी है, जिसको लेकर बची हुई सीट पर सस्पेंस बना हुआ है। इस पहली सूची के बाद भाजपा में इस्तीफे की बहार लग गई है तो कही बीजेपी के नेता विरोध कर रहे हैं। वहीं गन्नौर का नाम अभी बाकी है। दूसरी सूची के आने से पहले ही जो दावेदार है वो अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए है। गन्नौर से भाजपा युवा नेता देवेंद्र कादियान जोर-शोर से प्रचार कर रहे है। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र कादियान आज गन्नौर के बलि कुतुबपुर गांव पहुंचे। जहां लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान देवेन्द्र कादियान ने कहा कि बीजेपी सरकार में पढ़े लिखे युवाओं को नौकरियां अपनी मेहनत के बल बूते पर मिली। गरीबों के घर में रोशनी जगी की, उनके बच्चे भी पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी कर सकते हैं। अब आने वाला समय बदलाव का है। 

वहीं उन्होंने कांग्रेस व अन्य नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठे वादे कर लोगों के पास जा रहे है, लेकिन जनता इस बार उनके बहकावे में नही आएगी। देवेंद्र कादियान ने टिकट को लेकर कहा कि भाजपा ने सर्वे कराया है और जो सर्वे में सबसे ज्यादा मजबूत है उसको ही प्रत्याशी बनाया है। वह भी सर्वे में सबसे ज्यादा मजबूत हैं, क्योंकि उनकी पहचान उसके नाम से नहीं बल्कि काम से है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!