Edited By Mohammad Kumail, Updated: 19 May, 2023 06:49 PM

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानीपत के दौरे पर हैं। इस दौरान दुष्यंत चौटाला सबसे पहले पानीपत की न्यू अनाज मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने आढ़तियों की समस्याओं को सुना...
पानीपत (सचिन शर्मा) : प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानीपत के दौरे पर हैं। इस दौरान दुष्यंत चौटाला सबसे पहले पानीपत की न्यू अनाज मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने आढ़तियों की समस्याओं को सुना और कहा कि अनाज मंडी में जो भी समस्या है जल्द ही उनका समाधान निकल लिया जाएगा। इस दौरान अपनी समस्या लेकर आई सब्जी मंडी एसोसिएशन व डिपो होल्डर एसोसिएशन ने अपना मांग पत्र भी सौंपा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पानीपत अनाजमंडी में पहुंचकर उन्हें बहुत खुशी हुई है कि अनाज मंडी में गेहूं का एक भी दाना बाकी नहीं है। सभी किसानों की पेमेंट हो चुकी है, किसी भी किसान की पेमेंट बकाया नहीं है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान कर्नाटक के बाद हरियाणा में बनेगी कॉंग्रेस सरकार बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनको पता होना चाहिए कि कर्नाटक के बाद हरियाणा का चुनाव नहीं आता। कर्नाटक चुनाव के बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड का चुनाव आता है और उसके बाद लोकसभा का चुनाव आता है और उनके बाद हरियाणा चुनाव का नंबर आता है। ये कहना कि कर्नाटक के असर हरियाणा पर दिखेगा बहुत बड़ी बात है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक चैनल है सन टीवी, क्या उसका असर हरियाणा के लोकल चैनल पर दिखता है ?
चौटाला ने कहा हमारे नजदीकी प्रदेश पंजाब में चुनाव हुआ था जहाँ पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, उसका असर हरियाणा में दिखा। बहुत से पूर्व सांसद और विधायक उस पार्टी में भाग कर गए। आज वो दूसरी पार्टियों में वापस आने लग रहे हैं।
गठबंधन पर चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मेरी मुलाकात हुई है। उस मुलाकात में आगे दोनों पार्टियों ने भविष्य में कैसे मिलकर राजनीति करनी है और आगामी राजस्थान चुनाव मिकलर कैसे लड़ना है, उस विषय पर मेरी बात हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)