नफे सिंह राठी के घर पहुंचे डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, धमकी भरे फ़ोन कॉल्स पर दिया ये बयान

Edited By Isha, Updated: 29 Feb, 2024 05:27 PM

deputy cm dushyant chautala reached nafe singh rathi s house

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की और नफे सिंह राठी की हत्या पर अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि नफे सिंह राठी हत्याकांड का...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की और नफे सिंह राठी की हत्या पर अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि नफे सिंह राठी हत्याकांड का मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य की एसटीएफ और सभी जिलों की पुलिस इस मामले को ट्रेस करने में जुटी हुई है। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि अगर इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों की संख्या भी बढ़ानी पड़ी तो उसे भी बढ़ाया जाएगा।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के परिवार को मिल रही धमकी के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई संबंध में हिदायत जारी की जाएगी। इसके साथ ही डीजीपी हरियाणा और एसपी को इंडिया की कॉल्स ट्रेस करने के आदेश दिए जाएंगे। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि जो जो भी नफे सिंह राठी की हत्या में इंवॉल्व होगा। उन सब को ट्रेस किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि नफे सिंह राठी हमारे परिवार के सदस्य थे। इस समय स्थिति बेहद दुखद है। उन्होंने परिवार के लिए परमात्मा से प्रार्थना भी की। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस संबंध में कहा जाएगा। इतना ही नहीं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर इस संबंध में कार्रवाई भी की जाएगी।

बता दें कि रविवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी जब आसौदा से लौट तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नफे सिंह राठी और उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन की हत्या कर दी थी। हमले में भांजा संजय और गनमैन संजीत घायल हो गए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे। वहीं बीती रात हरियाणा के इंडियन नेशनल लोक दल नेता नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर कहा कि उसने ही नफे सिंह को मरवाया है। कपिल ने कहा कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महल से गहरी दोस्ती थी। नफे सिंह मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी कब्जा करने का काम करता था। उसने कहा कि जो मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!