'भारत जोड़ो यात्रा' पर डिप्टी सीएम का हमला, बोले- समय बताएगा कितने दिन चलेगी यह यात्रा

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 20 Sep, 2022 06:06 PM

deputy cm dushyant chautala attacks on congress s bharat jodo yatra

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव है। क्या पता उन्हें अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़ना पड़े।

झज्जर: 7 सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विपक्ष का हमला लगातार जारी है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कितने दिन और कितनी लंबी होगी, यह समय बताएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अजय चौटाला ने 650 किमी यात्रा 30 दिन में की थी और हरियाणा में बड़ा बदलाव आया था। कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव है। क्या पता उन्हें अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़ना पड़े। उपमुख्यमंत्री झज्जर में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का कई विवादों से हो चुका है सामना

 

गौरतलब है कि कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3,500 किमी की दूरी तय कर कश्मीर में खत्म होगी। 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा 150 दिन में संपन्न होगी। देश के 12 राज्यों से होकर गुजरने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए अभी केवल 2 सप्ताह हुए हैं, लेकिन अभी तक यात्रा को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं। यात्रा शुरू होने के तीसरे ही दिन भाजपा और कांग्रेस में राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर बहस शुरू हो गई थी। भाजपा ने दावा किया था कि महंगाई का मुद्दा उठा रहे वायनाड सांसद शुक्रवार को 41 हजार 257 रुपये की टी-शर्ट पहने हुए हैं। यात्रा के शुरुआती पड़ाव यानी तमिलनाडु में राहुल ने पादरी जॉर्ज पोन्नया से मुलाकात की थी। इसे लेकर भी खूब विवाद हुआ था। इसी के साथ कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें संघ की यूनिफॉर्म का हिस्सा रहे निक्कर को जलता हुआ दिखाया गया था। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा करार दिया था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य देश में अराजकता फैलाना है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!