हरियाणा के इन 14 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट: शून्य तक पहुंचेगी विजिबिलिटी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Dec, 2023 09:51 AM

dense fog alert in these 14 districts of haryana

हरियाणा में मौसम अब लगातार ठंडा होता जा रहा है। दिसंबर माह ने अब लोगों को ठंड लोगों को सता रही हैं। रात्रि का समय हो या फिर दिन का मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम अब लगातार ठंडा होता जा रहा है। दिसंबर माह ने अब लोगों को ठंड लोगों को सता रही हैं। रात्रि का समय हो या फिर दिन का मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर पश्चिम की हवाओं के कारण प्रदेश में सामान्य के मुकाबले तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आई है। राज्य के 22 जिलों में से 12 जिले ऐसे हैं, जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी 14 जिलों में 20 दिसंबर तक के लिए धनी धुंध का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले 48 घंटों में फिर से मौसम बदलने की उम्मीद है। घनी धुंध और बादलवाई के कारण रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, कल यानी 18 दिसंबर के बाद यह फिर से 3 डिग्री तक कम होगा। 

PunjabKesari

इन जिलों में धुंध का अलर्ट

हरियाणा के जिन 14 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, जींद शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण सूबे में 21 और 22 दिसंबर से कहीं-कहीं बादल छाने के आसार बने हुए हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!