Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 Jan, 2024 05:14 PM
भाजपा के राष्ट्रीय अधय्क्ष जेपी नड्डा के रोड शो पर सांसद दीपेंद्र ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की दस लोकसभा सीट जीतने का दावा करने वाले नड्डा को हिमाचल की तरह जवाब मिलेगा
घरौंडा(विवेक कुमार राणा): भाजपा के राष्ट्रीय अधय्क्ष जेपी नड्डा के रोड शो पर सांसद दीपेंद्र ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की दस लोकसभा सीट जीतने का दावा करने वाले नड्डा को हिमाचल की तरह जवाब मिलेगा। कांग्रेस ने जेपी नड्डा को उनके गृह प्रदेश में हराया था और इस बार हरियाणा में भी ऐसा होगा।
राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने बेरोजगारी और युवाओं के विदेश पलायन के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। राठौर ने कहा बेरोजगारी के कारण क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में डोंकी रूट के जरिए विदेश जा रहे हैं। इसके पीछे भाजपा सरकार की नाकामी है।
इसके अलावा कुमारी शैलजा के गढ़ अंबाला से निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा को पार्टी में शामिल किए जाने के बारे में दीपेंद्र ने कहा ये गुटबाजी के कारण नहीं हुआ है। कांग्रेस में गुटबाजी नहीं बल्कि भाजपा में जबरदस्त गुटबाजी है। भाजपा के नेता एक दूसरे के कार्यक्रम में नहीं जाते हैं। बीजेपी विधायक उपमुख्यमंत्री के प्रोग्राम में शामिल नहीं होते।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा सरकार हमेशा उन्हें घेरने के लिए चक्रव्यूह बनाती है। रोहतक जिले के भाजपा नेताओं को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दिए जाने पर दीपेंद्र ने कहा कि सरकार को ये पता है कि हुड्डा को घेरना जरूरी है। इसलिए नए नए तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं।
वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा जजपा राज ने हरियाणा को देश में बेरोजगारी में नंबर एक बना दिया है। सरकार ने नौकरियों में भर्ती नहीं की ओर दो लाख पद खाली पड़े हैं। दीपेंद्र ने कहा कांग्रेस सरकार बनने पर दो लाख पद भरे जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में रेत कारोबारियों पर हुई ईडी की रेड पर हुड्डा ने कहा जांच एजेंसियों सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। सोनीपत के कांग्रेस विधायक पर हुई रेड में कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा भाजपा और जजपा राज में हरियाणा में खनन और शराब घोटाले हुए। दोनों पार्टियों ने प्रदेश की संपदा को लूटने का काम किया है। अवैध खनन में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के नाम आते हैं।
हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)