धर्मनगरी में ब्रह्मसरोवर के तट पर मंत्रोच्चारण के साथ किया गया दीपावली का पूजन

Edited By Shivam, Updated: 04 Nov, 2021 03:41 PM

deepawali worshiped with chanting on banks of brahmasarovar in dharmanagari

कोरोना महामारी से राहत के उपरांत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित सभी त्यौहारों एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हर वर्ष की भांति उत्साह व भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित धार्मिक,...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कोरोना महामारी से राहत के उपरांत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित सभी त्यौहारों एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हर वर्ष की भांति उत्साह व भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थाओं श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से दीपावली महापर्व का पूजन श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों, विद्वानों तथा ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत परम्पराओं के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में किया गया।

पूजन के उपरांत सेवक सतबीर कौशिक ने बताया कि दीपावली का पर्व एक महापर्व है जिसे देश ही नहीं पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। जयराम विद्यापीठ की तरफ से देश में खुशहाली एवं सभी के स्वस्थ्य की मंगल कामनाएं हैं। कौशिक ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जहां विद्यापीठ में विद्वान आचार्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ दीपावली का पूजन किया। हर वर्ष की भांति विद्यापीठ में 5 नवम्बर को भव्य अन्नकूट का पूजन एवं भंडारे का आयोजन होगा जिसमें नगर वासियों सहित सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!