बंद कमरे में बैठकर नहीं, बल्कि हर वर्ग से संवाद करके तैयार होगा कांग्रेस का घोषणा पत्रः दीपक बाबरिया

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Jun, 2024 09:48 PM

deepak babaria said haryana congress manifesto will be released in 2 phases

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बने कांग्रेस न्यायपत्र की तर्ज पर हरियाणा विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र तैयार होगा। घोषणापत्र को बंद कमरे में बैठकर सिर्फ पार्टी के भीतर चर्चा करके नहीं बल्कि प्रदेश के सभी वर्गों के...

चंडीगढ़ः हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बने कांग्रेस न्यायपत्र की तर्ज पर हरियाणा विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र तैयार होगा। घोषणापत्र को बंद कमरे में बैठकर सिर्फ पार्टी के भीतर चर्चा करके नहीं बल्कि प्रदेश के सभी वर्गों के साथ संवाद करके तैयार किया जाएगा। बाबरिया चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष व विधायक गीता भुक्कल के साथ प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा और मेनिफेस्टो कमेटी के कई सदस्य भी मौजूद रहे।  

बाबरिया ने कहा कि मेनिफेस्टो के लिए कमेटी के लोग लगातार विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें कर रहे हैं। कमेटी में समाज के हर तबके के लोगों को शामिल किया गया है। प्रत्येक विषय के आधार पर अलग-अलग सब कमेटियां बनाई गई हैं। इनके साथ एक-एक सदस्य को जोड़ा गया है। हर सदस्य प्रदेश की हर विधानसभा में जाकर उनकी समस्याओं को जानेगा और समस्या के निवारण के उपाय कमेटी को बताएगा।

PunjabKesari

बाबरिया ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रोजगार, उत्पादन, जीडीपी, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा देने के मामले में देश के टॉप राज्यों में शुमार था। लेकिन बीजेपी के शासनकाल में आज हरियाणा भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, मंहगाई, बेरोजगारी, पलायन, नशे में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। क्योंकि बीजेपी काम नहीं केवल जुमलेबाजी करती है। बीजेपी और उसके साथ साढ़े चार साल सरकार चलाने वाली जेजेपी ने अपने घोषणापत्र के किसी वादे को पूरा नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार केवल अपराध को बढ़ावा देने में लगी है। खुद सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेताओं पर महिला उत्पीड़न जैसे मामले दर्ज हैं। प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में नाकाम अल्पमत की इस सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 

मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल ने कहा कि पार्टी ने मेनिफेस्टो के लिए 17-18 सब कमेटियों का गठन किया है। ये कमेटियां प्रदेश के सभी जिलों में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, बुजुर्गों, कर्मचारियों, कच्चे कर्मचारियों, महिलाओं, मध्यमवर्ग, प्राइवेट कर्मी, कारोबारी, दुकानदार, झुग्गी वासी, सेक्टरवासियों समेत सभी वर्गों के साथ अलग-अलग बैठकें कर रही हैं।  

भुक्कल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जनता से संवाद के बाद जो मुद्दे उठाए, उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा के न्यायपत्र में शामिल किया था। लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र के आधार पर विधानसभा चुनाव का भी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। ये घोषणा पत्र प्रदेश के विकास में मार्गदर्शक बनने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी से जूझ रहा है। बीजेपी बिना लीकेज के कोई पेपर तक नहीं करवा पा रही। नीट पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद भी सरकार इसकी गंभीरता को समझने के लिए तैयार नहीं है। खुद एनटीए को क्लीन चीट देने का काम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। हरियाणा में भी लगातार भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। पक्की भर्तियां करने की बजाए सरकार कौशल निगम के जरिए कच्ची भर्तियां करके युवाओं का शोषण कर रही है। युवाओं के साथ संवाद करके कांग्रेस उनकी समस्याओं का समाधान अपने घोषणापत्र में पेश करेगी।

गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र के लिए नारी न्याय चौपाल, शहरी व पंचायती निकाय चौपाल, झुग्गी बस्ती पुर्नवास न्याय व बुनयादी मानवीय सुविधांए न्याय चौपाल कर चुकी है। इनके जरिए महिलाओं, मेयर, डिप्टी मेयर, सरपंच व पंचों से संवाद किया गया। यमुनानगर में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय चौपाल हो चुकी है। नई दिल्ली में बीसी ए वर्ग के लोगों के साथ, सिरसा व हिसार में किसान न्याय चौपाल हो चुकी है। पत्रकारों के साथ भी न्याय चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मेनिफेस्टो के लिए कांग्रेस ने सभी एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी सुझाव मांगे हैं। उनके सुझावों को प्राथमिकता से सुना और विचार किया जाएगा। घोषणापत्र सभी के मन की बात होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!