नहर मेंं मिला लापता व्यक्ति का शव, मानसिक रुप से था परेशान

Edited By vinod kumar, Updated: 22 May, 2020 04:02 PM

dead body of missing person found in canal

रादौर में पश्चिमी यमुना नहर से आज एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की सूचना पाकर रादौर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक व्यक्ति की पहचान रादौर के वार्ड नम्बर चार वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले वीरकर्ण के रूप...

रादाैर (कुलदीप सैनी): रादौर में पश्चिमी यमुना नहर से आज एक लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की सूचना पाकर रादौर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक व्यक्ति की पहचान रादौर के वार्ड नम्बर चार वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले वीरकर्ण के रूप में हुई है। जोकि काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 

इस बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पंहुचे। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त हो चुकी है, मृतक वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला था। जोकि काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है। बाद में जो भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आती है, उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!