Edited By Manisha rana, Updated: 22 Oct, 2023 01:23 PM
सिरसा जिले के रानियां के गांव ढाणी आसा निवासी व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव ढाणी सतनाम सिंह के खेत में बने खाल में मिला है। मृतक के गले में साफा भी है।
सिरसा : सिरसा जिले के रानियां के गांव ढाणी आसा निवासी व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव ढाणी सतनाम सिंह के खेत में बने खाल में मिला है। मृतक के गले में साफा भी है। इससे ही गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक ढाणी आसा सिंह निवासी 55 वर्षीय बलबीर खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात वह साइकिल से सामान लेने रानियां गया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। सुबह रानियां से कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित गांव ढाणी सतनाम सिंह के पास एक खाल में उसका शव पड़ा मिला।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)