कुरुक्षेत्र पहुंची साईक्लोथॉन यात्रा, विधायक सुभाष सुधा व ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने चलाई साइकिल

Edited By Isha, Updated: 22 Sep, 2023 12:49 PM

cyclothon yatra reached kurukshetra

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंची साईकल्थन यात्रा का थानेसर विधायक सुभाष सुधा व सी.एम. ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा लाखों लोगों तक नशा मुक्त हरियाणा का संदेश पहुंचाने

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंची साईकल्थन यात्रा का थानेसर विधायक सुभाष सुधा व सी.एम. ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा लाखों लोगों तक नशा मुक्त हरियाणा का संदेश पहुंचाने का विश्व रिकार्ड बनाईगी वहीं उत्साह बढ़ाने के लिए विधायक सुभाष सुधा व ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने भी साइक्लोथॉन यात्रा में साइकिल भी चलाई। 


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा के कारवां ने प्रदेश के लाखों लोगों तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नशा मुक्त हरियाणा का संदेश पहुंचाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तरफ अपना कदम बढ़ाया है। इस प्रदेश के इतिहास में शायद पहली मर्तबा किसी सामाजिक कुरीति के प्रति लगातार साइकिल पर चलकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। इस यात्रा में शामिल लोगों का जोश पहले दिन से लेकर 22 दिन तक ज्यों का त्यों नजर आ रहा है। इस यात्रा में शामिल सैंकड़ों लोग प्रदेश वासियों को नशे जैसी बुरी लत से दूर रहकर नशा मुक्त हरियाणा बनाने का संदेश दे रहे है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!