Haryana: क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2025 08:50 AM

cricket coach shot dead attack due to old rivalry

सोनीपत के गन्नौर में एक क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या गन्नौर में निकाय चुनाव की एक रंजिश के चलते हुई है। मामले की जांच जा रही है।

सोनीपत: सोनीपत के गन्नौर में एक क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या गन्नौर में निकाय चुनाव की एक रंजिश के चलते हुई है। मामले की जांच जा रही है।

क्रिकेट कोच रामकरण एसडीएच सरकारी अस्पताल के पास थे। उसी समय गन्नौर का पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील लंबू वहां आया और रामकरण को गोली से भून दिया। रामकरण को आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। रामकरण की बहु गन्नौर में वार्ड 12 से पार्षद हैं। आरोपी सुनील लंबू नगर पालिका का पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुका है। इसी साल मार्च में हरियाणा में निकाय चुनाव हुए थे। घटना के पीछे इसी चुनाव की कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या से पूरे इलाके में भय का माहौल हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!