भारत जोड़ों यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर निकाली पदयात्रा महंगाई और बेरोजगारी पर नहीं बोलेगी भाजपा : करण सिंह दलाल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Sep, 2023 08:30 PM

congress yatra organized in gurgaon

बीते साल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने के मौके पर कॉंग्रेस द्वारा देश के तमाम कॉंग्रेस मुख्यालयों से पदयात्रा निकाली गई। इस कड़ी में साइबर सिटी गुड़गांव में भी वीरवार को कॉंग्रेस के जिला प्रभारी करण सिंह दलाल और स्थानीय नेताओ की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): बीते साल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने के मौके पर कॉंग्रेस द्वारा देश के तमाम कॉंग्रेस मुख्यालयों से पदयात्रा निकाली गई। इस कड़ी में साइबर सिटी गुड़गांव में भी वीरवार को कॉंग्रेस के जिला प्रभारी करण सिंह दलाल और स्थानीय नेताओ की मौजूदगी में पदयात्रा आयोजित की गई।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

इसी यात्रा में कांग्रेस के जिला स्तर के हजारों कार्यकताओं ने भाग लिया यह यात्रा देर शाम को गौशाला मैदान से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए सोहन अड्डे पर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।इस मौके पर कांग्रेस के गुरुग्राम जिला प्रभारी करण सिंह दलाल ने कहा कि कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा को एक वर्ष पूरा हो चुका है। उनकी यह यात्रा इतनी सफल रही की पूरे देश के लोगों में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए जागरूकता पैदा हुई और पूरे देश में राहुल गांधी की इस यात्रा की सराहना की गई। इस यात्रा के 1 वर्ष पूरे होने पर आज पदयात्रा निकालकर राहुल गांधी द्वारा की गई कठिन तपस्या का समर्थन किया गया है।

 

करण सिंह दलाल ने हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर कहा कि आज पूरा प्रदेश भाजपा राज में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, भाजपा सत्ता में आने से पहले महंगाई और बेरोजगारी पर बात करती थी लेकिन अब महंगाई और बेरोजगारी की बात ही नहीं करना चाहती। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, वीरेंद्र यादव और पंकज डावर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बात आम जनता के समक्ष रखी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!