गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मलेन आज, हुड्डा-सैलजा ने की शिरकत

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2019 12:37 PM

congress workers in gurugram mahasamlen on 15th hooda salja will attend

हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों की गति देने के लिए कांग्रेस 15 सितंबर को यानि आज गुरुग्राम में कार्यकर्ता महासम्मलेन शुरू कर दिया है।। शुक्रवार को पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सै

डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों की गति देने के लिए कांग्रेस 15 सितंबर को यानि आज गुरुग्राम में कार्यकर्ता महासम्मलेन शुरू कर दिया है।। शुक्रवार को पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने लोकसभा वार कार्यकर्ता सम्मलेन करने का कार्यक्रम जारी किया था।  

फरीदाबाद में कार्यक्रम सुबह 11 शुरू हो गया, जबकि गुरुग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन का समय शाम 3  बजे तय किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा फरीदाबाद पहुंच गए है। सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक सहित तमाम पदाधिकारी है मौजूद।

भाजपा का सम्मेलन आज
चुनावी तैयारियों में जुटी शनिवार को सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड के सामने स्थित ड्रीम गार्डन में ओबीसी सम्मेलन करेगी। भाजपा ओबीसी मोर्चा, गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मौर्या ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत शाम साढ़े पांच बजे होगी। इसमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान मुख्य अतिथि के तौर मौजूद रहे। मौर्य ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर आएंगे। कार्यक्रम में गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक समेत मोर्चा के तमाम पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!