कैथल पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा, मंच से सरकार पर जमकर बरसे सुरजेवाला; नीतियों पर भी उठाए सवाल

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Feb, 2024 06:18 PM

congress sandesh yatra reached kaithal

कांग्रेस जनसंदेश यात्रा रविवार दोपहर को कैथल पहुंची। समर्थकों ने शहर में जगह-जगह फूल मालाओं से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा का भव्य स्वागत किया। पिहोवा चौक क्रेन से फूलों की बड़ी माला नेताओं को डाली गई।

कैथल (जयपाल रसुलपुर): कांग्रेस जनसंदेश यात्रा रविवार दोपहर को कैथल पहुंची। समर्थकों ने शहर में जगह-जगह फूल मालाओं से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा का भव्य स्वागत किया। पिहोवा चौक क्रेन से फूलों की बड़ी माला नेताओं को डाली गई। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार SC और OBC वर्ग के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की नौकरियों में आरक्षण समाप्त करने से इसकी शुरुआत की गई है। 

सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर, चाय पत्ती और खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ाकर गृहणियों के बजट पर डाका डाला है। उन्होंने कहा कि देश पर जो व्यक्ति शासन कर रहा है, वो खुद को चाय वाला बताता है। उसके शासन में चाय पत्ती के रेट 5 गुना तक बढ़ गए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि वो कुमारी शैलजा और किरण चौधरी के साथ जनसंदेश यात्रा पर निकले हैं तो उनकी जंग, हुंकार और जज्बा प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, भयंकर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

खेती पर भी लगाया टैक्स- सूरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा कि लाखों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे, जिसमें 700 किसानों की जान चली गई, लेकिन जिन्हें वोट देकर चुना था, वो कहां थे? भाजपा-जजपा सरकार ने आंदोलन के लिए जा रहे किसानों के आगे बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए। किसान-मजदूरों का कर्जा तो माफ नहीं कर रहे, लेकिन चंद उद्योगपतियों का 14 लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। पहली सरकार है, जिसने खेती पर भी टैक्स लगा दिया है। खेती के उपकरणों पर 12 प्रतिशत GST, कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत GST लगा रखा है।

सभी 10 लोकसभी सीटों पर जीत का दावा

सुरजेवाला ने हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा ठोका। उन्होंने कहा कि हरियाणा की केंद्र की सरकार के निर्माण में अहम भूमिका होगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सरकार बनेगी। प्रदेश में भी हरियाणा कांग्रेस सरकार बनाएगी। सुरजेवाला ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि पूरे देश में व्यवस्था परिवर्तन लाने की है। जन आक्रोश को सत्ता परिवर्तन में तब्दील कीजिए।

यात्रा में कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि जनसंदेश यात्रा कांग्रेस को मजबूत करेगी। भाजपा-जजपा के 10 वर्षों के शासन से देश और प्रदेश की जनता पूरी तरह तंग आ चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। देश का हर वर्ग को सरकार बदलने का मन बना चुका है, उन्होंने जनसंदेश यात्रा को प्रदेश में बदलाव का वाहक बताया। साथ ही अंतरिम बजट को उन्होंने फेल बताया।

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!