"इस बार 33% महिलाओं को विधानसभा भेजेगी कांग्रेस..." बल्लभगढ़ में नारी न्याय आंदोलन में बोली अलका लांबा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Aug, 2024 06:28 PM

congress leader alka lamba reached nari nyay andolan organized in ballabhgarh

कांग्रेस की अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज मंगलवार को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार 33% महिलाओं को विधानसभा में भेजने के लिए कोशिश करेगी। 29 जुलाई से दिल्ली से शुरू हुआ नारी...

फरीदाबाद (अनिल राठी): कांग्रेस की अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज मंगलवार को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार 33% महिलाओं को विधानसभा में भेजने के लिए कोशिश करेगी। 29 जुलाई से दिल्ली से शुरू हुआ नारी न्याय आंदोलन के तहत अलका लांबा बल्लभगढ़ पहुंची थी, जहां उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला कोमल है, लेकिन कमजोर नहीं। वे हर महिला के साथ सुख और दु:ख में उनके साथ खड़ी हैं।

कांग्रेस की दिग्गज नेत्री अलका लांबा आज फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में आयोजित नारी न्याय आंदोलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में आज भी महिला थानों की काफी कमी है, जिसे राज्य सरकार को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए। हरियाणा के अंदर महिलाओं के साथ लगातार होने वाले अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

केंद्र सरकार के बजट पर भी उठाया सवाल 

अलका ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि महिलाओं के लिए अलग से कोई फायदा इस बजट में नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि वे लगातार इस आंदोलन को लेकर पूरे हरियाणा में भ्रमण करेंगी। अगर सरकार ने इनकी मांगे नहीं मानी तो आने वाले समय में वे मौजूदा भाजपा सरकार के मंत्रियों को काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!