Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Dec, 2023 09:40 PM
शहर में विजय दिवस के अवसर पर चौधरी देवीलाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंबाला स्थित 2 कोर मुख्यालय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी पहुंचे...
गोहाना(सुनील जिंदल): शहर में विजय दिवस के अवसर पर चौधरी देवीलाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंबाला स्थित 2 कोर मुख्यालय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी पहुंचे। इस दौरान कर्नल रोहित चौधरी ने संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक सरकार देश की सुरक्षा और सेना के साथ खिलवाड़ कर रही है। बीजेपी की सरकार में पहले भी संसद पर अटैक हुआ था और अब भी संसद की सुरक्षा में सेंध लगी है।, यह अटैक ही है। वन रैंक वन पेंशन में विसंगतियां है उसे भी सरकार दूर करे।
आज के दिन सन् 1971 में भारत ने पाकिस्तान पर युद्ध में जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही इस दिन को विजय दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। आज 53वें विजय दिवस पर गोहाना में पूर्व सैनिकों के लिए पैंशन,बीमा,मेडिकल समस्या को लेकर एक कैंप भी लगाया गया। वहीं सोनीपत जिले की पूर्व सैनिकों की 51 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि जो देश ने 1971 में पाकिस्तान को युद्ध में विजय हासिल की थी। उसी अवसर पर आज गोहाना में विजय दिवस के रूप में मनाया गया। उन सभी शहीदों को नमन किया है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। वहीं पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर एक कैंप भी लगाया है। इसमें इनकी समस्याओं का समाधान करने का काम किया गया है। दूसरी तरफ 51 पूर्व सैनिक के परिवार की महिलाओं को सम्मानित करने का किया है।
यह सरकार देश की सुरक्षा और सेना के साथ खिलवाड़ कर रही है। अग्निवीर भर्ती कर सेना को कमजोर करने का काम सरकार कर रही है। संसद भवन हमारे देश की दिल व धड़कन है, सांसद भवन में पहले भी हमला हुआ है। अब भी संसद पर हमला हुआ। किस तरह से वो लोग तीन लेयर की सिक्योरटी को भेद कर अंदर पहुंचे हैं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसिया व जिस की जिम्मेदारी बनती है वो सभी जिम्मेदार हैं। इसके आलावा वो सरकार से मांग करते है की वन रैंक वन पेंशन में विसंगतियां हैं उसे भी सरकार दूर करे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)