Weather Update: हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, प्रदूषण मामले में इस जिले की हवा सबसे ज्यादा खराब

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2025 11:23 AM

cold will increase in haryana

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में सुबह और शाम ठंड लग रही है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में सुबह और शाम ठंड लग रही है।  अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। कुछ दिन पहले तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच था, अब यह घटकर 31 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सप्ताह के बाद से ठंड और बढ़ेगी। वहीं भिवानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 406 दर्ज किया गया, जो देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा। इसके अलावा फतेहाबाद में AQI 309, सोनीपत में 317 और बल्लभगढ़ में 320 दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि 4 जिलों में हवा सांस लेने लायक नहीं है। जिनमें चार शहर भिवानी, सोनीपत, फतेहाबाद और बल्लभगढ़ रेड जोन में शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि कल तक मौसम शुष्क रहेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!