आचार संहिता लगने वाले ही दिन हुआ उल्लंघन!, जेल सुपरिटेेंडेंट ट्रांसफर पर सवाल

Edited By Shivam, Updated: 12 Mar, 2019 02:00 PM

code of conduct violation on first day

लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे देश में आचार संहिता लागू कर दी गई। वहीं हरियाणा में आचार संहिता के उल्लंघन का संभवत: पहला मामला सामने आया है। फरीदाबाद के जेल सुपरिटेंडेंट के तबादले को लेकर इस कोड ऑफ कंडक्ट...

फरीदाबाद(देवेन्द्र कौशिक): लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे देश में आचार संहिता लागू कर दी गई। वहीं हरियाणा में आचार संहिता के उल्लंघन का संभवत: पहला मामला सामने आया है। फरीदाबाद के जेल सुपरिटेंडेंट के तबादले को लेकर इस कोड ऑफ कंडक्ट की अवहेलना बताया जा रहा है।

दरअसल, डीजीपी जेल द्वारा पलवल जिला जेल और फरीदाबाद जिला जेल के जेलर को एक दूसरे की जगह ट्रांसफर के भेजे गए आर्डर में 11 मार्च की रिसिविंग और डिस्पैच लैटर पर डेट होने के चलते इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। हालांकि गृह विभाग की तरफ से 8 मार्च को को ही ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन डीजीपी जेल के पास 11 मार्च को आचार संहिता लगने के अगले दिन भेजा गया। आचार संहिता के अगले दिन भेजे गए ट्रांसफर ऑर्डर में बाकायदा 11 मार्च की रिसीविंग और डीजीपी जेल के साइन साफ-साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!