Rewari Double Murder : मामूली विवाद में 2 युवकों की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर दर्जनभर लोग

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Aug, 2026 05:00 PM

rewari double murder accused who killed two youths over a minor dispute arreste

रेवाड़ी में बुडाना-बुडानी गांव के युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद बाद में रंजिश

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी में बुडाना-बुडानी गांव के युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद बाद में रंजिश में बदल गया। इसी रंजिश के चलते 21 अगस्त को गांव गोकलपुर के समीप 2 युवकों की हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि डाक कांवड़ लेने जाने की तैयारी के दौरान गली में खड़ी कार हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला लगातार बढ़ता गया। 

गांव गोकलपुर के समीप 21 अगस्त को मांढ़िया कलां निवासी जतिन, निगानियावास निवासी हिमेश और उनका साथी यशपाल बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया और बाइक को कार से टक्कर मारकर गिरा दिया।

PunjabKesari

इसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में जतिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमेश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यशपाल घायल हो गया। डबल मर्डर मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण उर्फ टीका निवासी बुडानी, गौरव निवासी जड़थल, पवित्र निवासी जड़थल और मंजीत निवासी सुनारपुर खुशखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं। 

मामले में मृतक जतिन के पिता देशराज की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मोहन, नीरज, तरुण उर्फ टीका, बिट्टू बोहरा, प्रीतम निवासी बुडानी, कर्म निवासी जाट, सतपाल गुर्जर व सौरव गुर्जर निवासी आसलवास तथा आशीष निवासी चिराड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामूली विवाद के बाद दो युवकों की हत्या की इस घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस तरह बढ़ा और वारदात को अंजाम देने में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!