हरियाणा में गठबंधन सरकार जन विरोधी नीतियों पर कर रही काम: उदयभान

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Oct, 2023 06:21 PM

coalition government in haryana is working on anti people policies uday bhan

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कैथल के कोयल परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उदयभान ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में गठबंधन सरकार जन विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। आज प्रदेश का कोई वर्ग...

कैथल(जयपाल): हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कैथल के कोयल परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उदयभान ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में गठबंधन सरकार जन विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। आज प्रदेश का कोई वर्ग नहीं बचा जो भाजपा जैप की जन विरोधी नीतियों का शिकार ना हुआ हो। वहीं आज प्रदेश के जनप्रतिनिधि से लेकर जनता का शोषण करने में गठबंधन सरकार अग्रिम पंक्ति में नजर आ रही है।

वहीं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा किए गए जन संवाद पर बोलते हुए कहा कि यह जन संवाद नहीं बल्कि जन अपमान कार्यक्रम हो रहा है। कांग्रेस की गुटबाजी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेसी नेता कांग्रेसी विचारधारा को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से आज महंगाई,बेरोजगारी और अपराध बढ़ रहा है। हरियाणा की जनता उसे नजरअंदाज नहीं कर सकती है। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। जिसका सबूत हरियाणा प्रदेश में हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों में उमड़ा हुआ जनसैलाब दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि जजपा को जमा जीरो पार्टी बताते हुए उदयभान ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में फेल हुए लोग अब राजस्थान की ओर निकल पड़े हैं, लेकिन जनता सब जानती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जातीय जनगणना पर कहा कांग्रेस इसके पक्ष में है। वहीं भाजपा अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए और सत्ता से कभी बेदखल ना हो जाए। इसलिए जातीय जनगणना करने में लेट लतीफा कर रही है। कांग्रेस का मजबूत संगठन है और बेहतरीन तरीके से कम कर रहा है। भविष्य में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

               (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!