मनोहर की राह पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Jul, 2024 04:24 PM

cm naib saini left for delhi by train

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी वैसे तो सरेआम बोल चुके हैं कि वह पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के शिष्य हैं, लेकिन अब उनके नक्शे कदम पर भी चल रहे हैं। आज सीएम सैनी चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुए...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी वैसे तो सरेआम बोल चुके हैं कि वह पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के शिष्य हैं, लेकिन अब उनके नक्शे कदम पर भी चल रहे हैं। आज सीएम सैनी चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुए। गौरतलब है कि मनोहर लाल भी दिल्ली ट्रेन से जाते थे। जब उनसे पूछा जाता कि आप ट्रेन से क्यों जाते हैं तो वह कहते थे कि ट्रेन से समय और धन दोनों की बचत होती है। इसके साथ सीधे जनता से जुड़ने का मौका मिलता है।  

वहीं आज वंदे भारत ट्रेन से सीएम सैनी दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर सीएम सैनी पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा काम हमारी सरकार द्वारा किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।  हमारी सरकार में बातें कम काम ज्यादा दिखाई देता है। कांग्रेस के नेता सिर्फ झूठ बोलते है। कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!