लाडवा विधानसभा क्षेत्र को उपमंडल बनाने का नोटिस जल्द होगा जारी: मुख्यमंत्री

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Dec, 2017 03:52 PM

cm manohar reached at kurukshetra and meet to party workers

शनिवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरूक्षेत्र में प्रवास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी वर्करों की बैठक में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान...

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): शनिवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरूक्षेत्र में प्रवास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी वर्करों की बैठक में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने हरियाणा रोडवेज की समस्याओं व पिपली को नगर पालिका को शामिल करने की मांग सहित दादूपुर नलवी नहर के मुद्दे पर बात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री सहित राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व सुभाष सुधा व अन्य मंत्रीगण सहित पार्टीवर्कर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, हरियाणा रोडवेज की सेवाओं संबंधित आने वाली शिकायतों की रसीद शिकायतकर्ता को देने होगी। हरियाणा ने रोडवेज की बसों बारे कहा कि नेशनल हाईवे पर रूकने के बजाय बस अड्डे पर रूका करेंगी। उन्होंने बताया कि, ओवर लोडिड वाहनों पर अंकुश लगाए जाने के लिए आरटीए विभाग के साथ पुलिस व सेलटैक्स विभाग को उचित अधिकार दिए जाएंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने बताया कि, पीपली गांव के लोगों ने पीपली को नगर पालिका में शामिल करने की मांग की है और इस मांग को मद्देनजर रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे। कुरुक्षेत्र में डीजल ऑटो रिक्शा से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए ई-रिक्शा को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कि दादुपुर नलवी पर सरकार का पहले वाला स्टैंड रहेगा। वहीं लाडवा विधानसभा को उपमण्डल बनाने के लिए जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किया सरकारी संस्थानों का औचक निरिक्षण
कुरूक्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के कुरुक्षेत्र के सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पहले पीपली थाने पहुंचे उसके बाद सरकारी एलएनजेपी अस्पताल व बस अड्डे का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरीक्षणों के बाद धुराला और गोविन्द माजरा गांव पहुंचे ग्रामीणों से भी रूबरू हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!