CM से सम्मान पाकर गदगद हुई मानुषी छिल्लर, कहा-प्रदेश की मदद के लिए रहूंगी तैयार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jul, 2017 03:59 PM

cm manohar lal honoured manushi chillar

सीएम मनोहर लाल से मिलने पहुंची भारत सुंदर मानुषी छिल्लर को सीएम आवास पर सम्मानित किया गया। मानुषी छिल्लर आज सी.एम. मनोहर लाल से उनके निवास स्थान

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):सीएम मनोहर लाल से मिलने पहुंची भारत सुंदर मानुषी छिल्लर को सीएम आवास पर सम्मानित किया गया। मानुषी छिल्लर आज सी.एम. मनोहर लाल से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंची थीं। मानुषी ने करीब 27 मिनट सी.एम. से बात की और हरियाणा की बेटी होने के नाते सीएम खट्टर ने भारत सुंदरी को सम्मानित किया। इस दौरान सी.एम मनोहर लाल ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। मानुषी ने कहा कि वह सी.एम के सम्मान के लिए आभारी है अौर हरियाणा की हर मदद के लिए आगे आएंगी।
PunjabKesari
वहीं मानुषी का कहना है कि लोगों को महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी। खेलकूद हो या अन्य कोई क्षेत्र, आज सभी में बेटियां आसमान छू रही हैं। बेटियों को परिवार और समाज का सहयोग मिले तो उनके लिए कोई भी चुनौती मुश्किल नहीं होगी। वह हर क्षेत्र में झंडे गाड़ सकती हैं।  
PunjabKesari
मानुषी हरियाणा के बहादुरगढ़ के बामनौली गांव की रहने वाली है। खानपुर वि.वि से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी के पिता डॉ. मित्रबसु छिल्लर और माता डॉ. निर्मल ने पीजीआईएमएस से पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल डॉ. मित्रबसु दिल्ली में डीआरडीओ विभाग में मेडिकल ऑफिसर और माता सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। दिल्ली में नौकरी के चलते पूरा परिवार वहीं पर रह रहा है। 19 वर्षीय मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!