Republic Day 2024: CM मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फहराया तिरंगा, खट्टर बोले- करनालवासी मेरे प्रिय लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2024 12:07 PM

cm manohar lal and deputy cm dushyant chautala hoisted the tricolor

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज 75वें गणतंत्र दिवस पर करनाल में तिरंगा फहराया। सीएम ने परेड का भी निरीक्षण किया।

ब्यूरो : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज 75वें गणतंत्र दिवस पर करनाल में तिरंगा फहराया। सीएम ने परेड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। शहर के रेलवे स्टेशन, बाजार, बस स्टेंड, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं पर पुलिस ने पैनी नजर बनाई हुई है।

PunjabKesari

सीएम ने सभा को किया संबोधित

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के विकास में किसानों, वैज्ञानिकों और युवाओं के प्रयासों की सराहना की। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार करनाल में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पर गर्व महसूस हो रहा है। मुझे करनाल के लोगों से प्यार है। यह करण की भूमि है जो एक महान दानदाता थे। मैं हरियाणा के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

PunjabKesari

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में फहराया तिरंगा

सिरसा (सतनाम) : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बंडारू दत्तात्रेय ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

PunjabKesari

यमुनानगर में अनिल विज ने फहराया तिरंगा

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के गृह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले असंख्य वीरों को श्रद्धांजलि दी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!