CM खट्टर ने जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Jan, 2020 03:50 PM

cm khattar congratulates jp nadda on becoming bjp s national president

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हरियाणा के मुख्यमंंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जेपी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीटर पर जेपी नड्डा के साथ फोटो डालकर उन्हें शुभकामनाएं दी। सीएम खट्टर ने कहा कि प्रखर वक्ता, कुशल नेतृत्व के धनी जेपी नड्डा...

चंडीगढ़(धरणी): भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हरियाणा के मुख्यमंंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जेपी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीटर पर जेपी नड्डा के साथ फोटो डालकर उन्हें शुभकामनाएं दी। सीएम खट्टर ने कहा कि प्रखर वक्ता, कुशल नेतृत्व के धनी जेपी नड्डा को दुनिया को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका राजनीतिक अनुभव, संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरित करेगा। 

PunjabKesari, haryana

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को निर्विरोध भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया था। पार्टी ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!