सोनिया पर टिप्पणी को लेकर भड़की महिला कांग्रेस, कहा- माफी मांगें सीएम खट्टर

Edited By Shivam, Updated: 14 Oct, 2019 04:23 PM

cm has no response to increase in rape and kidnapping cases sushmita

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सीएम मनोहर लाल द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह उनका और भाजपा का महिलाओं के प्रति अनादर का प्रतिबिंब है। वह वास्तविक मुद्दों रोजगारहीनता और तीव्र...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई राजनीतिक टिप्पणी के बाद कांग्रेस भड़क गई है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सीएम की यह टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है। यह टिप्पणी महिलाओं के प्रति उनके और भाजपा के अपमानजनक रुख को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

अध्यक्ष ने कहा कि क्या इससे कोई इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत की रेप राजधानी बन चुकी है। वहीं अपहरण के मामले भी बढ़ गए हैं, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ अभियान फेल हो गया, क्राइम के मामले में हरियाणा चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा में उत्तरी राज्यों में सबसे ज्यादा और पंजाब से लगभग चार गुना अधिक क्राइम है।

अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में हम सार्वजनिक गरिमा को बरकरार रखने को प्रतिबद्ध हैं, मैं खट्टर से बिना शर्त माफी की मांग करती हूं। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की रैली हो रही है। इसी सिलसिले में 13 अक्‍टूबर को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित टिप्‍पणी कर दी। उन्‍होंने कहा कि अध्‍यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में खोज की मगर खोदा पहाड़ निकली चुहिया वो भी मरी हुई। इसके बाद से कांग्रेस ने सीएम के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!