Edited By Updated: 04 Mar, 2017 10:29 AM
केंद्र सरकार 8 मार्च को गुजरात के गांधीनगर में महिला दिवस पर स्वच्छ शक्ति सम्मेलन आयोजित कर रही है।
चंडीगढ़ (सनमीत):केंद्र सरकार 8 मार्च को गुजरात के गांधीनगर में महिला दिवस पर स्वच्छ शक्ति सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसमें देशभर के 6 हजार महिलाएं भाग ले रही हैं। इस सम्मेलन में हरियाणा की वे 300 महिला सरपंच भाग लेंगी जिन्होंने अपने गांव को खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ.) करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंचायत विभाग ने इन महिला सरपंचों को स्वच्छता चैंपियन का नाम दिया है। 8 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सरपंचों को संबोधित करेंगे। ढांड गांव की महिला सरपंच करेगी हरियाणा की ओर से सम्मेलन को संबोधित फतेहाबाद के ढांड गांव की महिला सरपंच गायत्री देवी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में योगदान दिया। इसलिए पंचायत विभाग हरियाणा की ओर से यह सरपंच गायत्री देवी इस अभियान के लिए अन्य महिला सरपंचों के लिए प्ररेणास्रोत बनेगी और संबोधित करेगी।