Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Feb, 2025 02:41 PM

प्रदेश के 11 निकायों के 307 उम्मीदवार रहे नेता 5 साल के लिए शहरी सरकार का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यह 5 साल उनके पिछला चुनाव की तारीख से माने जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इनकी सूची जारी की गई है।
चंडीगढ़ : प्रदेश के 11 निकायों के 307 उम्मीदवार रहे नेता 5 साल के लिए शहरी सरकार का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यह 5 साल उनके पिछला चुनाव की तारीख से माने जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इनकी सूची जारी की गई है। इनमें सबसे ज्यादा 80 नेता करनाल नगर निगम क्षेत्र के हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इन सभी प्रत्याशियों ने अपना पिछला चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया। नियम के अनुसार चुनाव के बाद एक माह में खर्च की पूरी जानकारी देनी होती है। आयोग ने नोटिस भी दिया, लेकिन खर्च का हिसाब नहीं भेजा गया। आयोग ने झज्जर के 5, नूंह के 14, पुन्हाना के 22, फिरोजपुर झिरका के 5 और नारनौल नगर निकाय के 41 नेताओं के अगले पांच साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी प्रकार राजौंद के 13, फरीदाबाद के 64, तरावड़ी के 7, महेंद्रगढ़ के 2, रोहतक के 35, यमुनानगर के 19 और करनाल के 80 नेता भी पांच साल के लिए चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)