सी.आई.डी. गृह मंत्रालय का हिस्सा : अभय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 17 Jan, 2020 11:48 AM

cid part of home ministry abhay chautala

इनैलो के वरिष्ठ नेता व विधायक अभय चौटाला सी.आई.डी. को लेकर मुख्यमंत्री व गृह मंत्री अनिल विज के बीच चल रही रस्साकशी मामले में विज के साथ खड़े नजर आए। वह वीरवार को अम्बाला शहर में

अम्बाला शहर (रीटा/सुमन): इनैलो के वरिष्ठ नेता व विधायक अभय चौटाला सी.आई.डी. को लेकर मुख्यमंत्री व गृह मंत्री अनिल विज के बीच चल रही रस्साकशी मामले में विज के साथ खड़े नजर आए। वह वीरवार को अम्बाला शहर में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित करने आए थे। उनके साथ इनैलो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सी.आई.डी. का महकमा हमेशा से गृह मंत्रालय का अंग रहा है लेकिन अब उसे अलग करने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा उनके व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फोन टैप किए जा रहे हैं जो लोकतंत्र के खिलाफ  है। उन्होंने कहा कि एक तरफ  तो अनिल विज मुख्यमंत्री को सर्वेसर्वा बताते हैं जबकि दूसरी ओर उन पर सवाल भी खड़ा करते हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश में भ्रम की स्थिति बनी है जिसे सरकार को साफ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा व जजपा ने जो वायदे किए थे वे सारे ठंडे बस्ते में पड़े हैं।  गांव में शराब के ठेके बंद किए जाने को लेकर पंचायतों से मांगे गए प्रस्तावों को उन्होंने कागजी कार्रवाई बताते हुए कहा कि एक तरफ  गांव में ठेका कायम रखने पर पंचायत को एक रुपया प्रति बोतल देने की बात कही जा रही है। दूसरी तरफ  ठेकाबंद करने वाली पंचायतों को कोई प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। इस तरह से शराबबंदी कैसे होगी।

सुब्रह्मण्यम स्वामी का बयान हास्यास्पद
उन्होंने भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के आॢथक मंदी से निपटने के लिए भारतीय करंसी पर लक्ष्मी का चित्र लगाने के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे भाजपाई इस तरीके से गांधी जी को अपमानित कर रहे हैं। वैसे भी देवी-देवताओं के चित्रों को नोट पर लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!