चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में कानून ने अपना काम किया: शिक्षा मंत्री

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Aug, 2017 03:34 PM

chandigarh tampering case

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा कैथल के विश्रामगृह में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के मामले

कैथल(जोगिंदर कुंडू):हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा कैथल के विश्रामगृह में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के मामले में कानून ने अपना काम किया है। शिकायतकर्ता लड़की ने भी पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। ये मामला एक लड़का और लड़की का है इसमें सुभाष बराला का कोई दोष नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में उच्चतर शिक्षा के मामले में काफी आगे बढ़ा है कई कालेजों में सीटें तक बढ़ानी पड़ी है। दिल्ली विश्वविद्यालय भी गुरुग्राम में अपना कालेज खोलने के लिए सरकार को आहवान कर चुका है। उन्होंने बताया कि लड़कियों को भी उच्चतर शिक्षा देने के मामले मे काफी आगे बढ़ा है और प्रदेश के कई जिलों में यूनिवर्सिटी और महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, इसके लिए कई कॉलेजो को और अपग्रेड किया जा रहा है। 

सरकारी स्कूलों में घटते शिक्षास्तर के लिए शिक्षामंत्री ने कुछ हद तक सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में लगे अध्यापक भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ा रहे हैं। जिसका असर दूसरे लोगों पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस और पूरी सजगता से काम कर रही है। जल्द बड़ा परिवर्तन सरकारी स्कूलों में नजर आएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला में सरकार द्वारा बनाए गए सार्थक सरकारी स्कूल में दाखिला लेने वालों की लंबी कतार है। 

वहीं उन्होंने बताया कि सरकार गैस्ट टीचरों के साथ है और उनको किसी किमत पर सरकारी स्कूलों से नहीं हटाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में काफी सीटें रिक्त थी, जिस पर स्थाई अध्यापकों को भी नियुक्त कर दिया गया है। हालांकि गैस्ट टीचरों को नियमित करने के सवाल से शिक्षामंत्री बचते नजर आए। कैथल जिला के प्रधान सुभाष हजवाना पर लगे कई तरह के गंभीर आरोपों के बारे में उन्होंने साफ बचते हुए कहा कि इस मामले में जिला स्तर के नेता मामले को देख रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!